साधना न्यूज से दो लोगों ने और रायल बुलेटिन अखबार से एक ने इस्तीफा दिया है. साधना न्यूज यूपी यूके से मिली जानकारी के मुताबिक स्वप्निल राय ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज चैनल के साथ की है. यहीं से यानि साधना न्यूज यूपी यूके में कार्यरत ब्रजमोहन सिंह इस्तीफा देकर फिर से चैनल वन के साथ जुड़ गए हैं.
मुजफ्फरनगर से प्रकाशित रायल बुलेटिन अखबार में करीब बारह वर्षों से क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत पंकज एरन के बारे में जानकारी मिली है कि ये अब इस अखबार के साथ संबद्ध नहीं हैं.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचाई जा सकती है.






