नई दिल्ली। रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब के डिप्टी स्पीकर हॉल में 21 मई को परिवर्तन जन कल्याण समिति ने पत्रकारिता के साथ सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए किरण चोपड़ा (पंजाब केसरी), पंकज मिश्रा फरीदाबाद (दैनिक भास्कर), मोहम्मद शम्स शहानवाज (आज समाज), जमुना राम कुंदन (दिल्ली प्रेस), रुपेश कुमार सिंह (सांध्य दैनिक उत्तरांचल दर्पण) को श्रमश्री सम्मान से सम्मानित किया।
विभिन्न क्षेत्रों के विभूतियों कोडरमा झारखंड के उप विकास युक्त आरके चौधरी, केंद्रीय हिंदी समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार, हिंद मजदूर सभा के एडी नागपाल, कालका पब्लिक स्कूल दिल्ली की प्रिंसिपल डॉ. अंजु महरौत्रा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ऑस्कर फर्नाडीस थे। अध्यक्षता जद यू के मुजफ्फरपुर बिहार से लोकसभा सदस्य कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद कमल किशोर मौजूद थे। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष देशपाल सिंह राठौर, डॉ. शशि शेखर, वीरेंद्र सिंह रावत, डॉ. महेश शर्मा पूर्व महापौर दिल्ली, मृगांक विभु सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।






