जाने माने साहित्यकार और हंस मैग्जीन के प्रधान संपादक राजेंद्र यादव का पिछले दिनों हार्निया का आपरेशन किया गया. उन्हें यह समस्या काफी समय से थी. इसके इलाज के लिए उन्हें पहले नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां डाक्टरों ने यह कहते हुए आपरेशन से मना कर दिया कि शुगर कंट्रोल में नहीं आ रहा. एम्स के डाक्टरों का कहना था कि जब तक शुगर कंट्रोल में नहीं आता, तब तक वे आपरेशन नहीं करेंगे.
बाद में उन्हें बसंतकुंज स्थित फोर्टीज में भर्ती कराया गया. वहां पांच फरवरी को उनका आपरेशन हुआ. आपरेशन के बाद कुछ दिन तक वे गुड़गांव में अपनी बेटी के पास रहे. अब वे मयूर विहार फेज वन स्थित अपने निवास पर रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. 82 वर्षीय राजेंद्र यादव की सेहत सुधर रही है लेकिन सहज नहीं है. उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है. इस कारण वे मिलने जुलने वालें से परहेज कर रहे हैं.






