टीवी पत्रकार कुनाल जायसवाल का मोबाइल पुलिस की नाक के नीचे से गायब हो गया. कुनाल के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वे नोएडा फेस 2 थाने में एसपी सिटी की प्रेस वार्ता कवर कर रहे थे. इस दौरान सीओ सिटी और थानाध्यक्ष भी मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद चोरों ने कुनाल के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. कुनाल का कहना है कि जब पुलिस अधिकारी के ऑफिस में ऐसा हाल है तो शहर में क्या होता होगा?






