सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के चुनाव में मठाधीशों के मंसूबे ध्वस्त हो गए. पत्रकारिता के नाम पर ठेकेदारी और दुकानदारी करने वाले करारी हार के शिकार हुए. दैनिक जागरण का जलवा इस बार भी कायम हुया. चुनाव में दैनिक जागरण के संतोष श्रीवास्तव अध्यक्ष बने. अन्य अखबारों से संतोष पांडेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सलमान आमिर महामंत्री, अरुण कुमार वरिष्ठ संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए, जबकि चार पदों पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ.
जिला सूचना कार्यालय में बुधवार को हुए सिद्धार्थनगर प्रेस क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संतोष श्रीवास्तव को सर्वाधिक 87 मत मिला, जिन्हें निर्वाचित घोषित किया गया. जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आशुतोष श्रीवास्तव को 71 मत से ही संतोष करना पड़ा. वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार पांडेय 111 मत पाकर निर्वाचित होने में सफल रहे, जबकि राजेश शर्मा को 81 व साजिद

अली 65 मत पा सके. महामंत्री पद पर सलमान आमिर सर्वाधिक 190 मत पाकर विजयी हुए. उनके एकमात्र निकटतम प्रतिद्वंद्वी अख्तर हुसैन अख्तर को सिर्फ 62 मतों पर ही संतोष करना पड़ा. वरिष्ठ संगठन मंत्री पद पर अरुण कुमार 166 वोट पाकर निर्वाचित होने में सफल रहे.
उपरोक्त के अलावा जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उनमें हरपाल सिंह भाटिया कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप श्रीवास्तव कनिष्ठ संगठन मंत्री, घनश्याम दास गुप्ता सम्प्रेक्षक तथा नसीम फलाही कोषाध्यक्ष शामिल हैं. इस अवसर पर पर्यवेक्षक वीपी त्रिपाठी व सुनील मिश्रा की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश पांडेय व इनामुर्रहमान सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र निर्गत किया. चुनाव परिणाम आते ही मठाधीश हार का गम मिटाने के लिए दारु का सहारा लिए. दरअसल मठाधीश एक ठेकेदार और एक साप्ताहिक अखबार के तथाकथित पत्रकार को अध्यक्ष बनाना चाहते थे.





