Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आगरा

सिपाही कर रहे थे गैंगरेप, पीडिता ने बना ली वीडियो

आगरा में मंगेतर को मिलने गई युवती से क्राइम ब्रांच के तीन सिपाहियों ने नशे की हालत में गैंगरेप किया। युवती ने अपने साथ हुए कृत्य की वीडियो रिकार्डिंग कर ली। मामला चर्चा में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। जांच जारी है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन युवती द्वारा वीडियो बना लिए जाने से पुलिस की स्थिति खराब हो गई है।

आगरा में मंगेतर को मिलने गई युवती से क्राइम ब्रांच के तीन सिपाहियों ने नशे की हालत में गैंगरेप किया। युवती ने अपने साथ हुए कृत्य की वीडियो रिकार्डिंग कर ली। मामला चर्चा में आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। जांच जारी है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश कर रही है लेकिन युवती द्वारा वीडियो बना लिए जाने से पुलिस की स्थिति खराब हो गई है।

आरोप है कि 9 अप्रैल को मंगेतर से मिलने आगरा आई युवती को सिपाहियों ने चेंकिंग के नाम पर पहले रोका और फिर होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। मामला संज्ञान में आने पर आईजी जोन ने सीओ सदर को जांच सौंपी है। वहीं सीओ सदर का कहना है कि किसी ने उनसे शिकायत नहीं की है। इसके पीछे सिपाहियों की रार सामने आ रही है। फिलहाल जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि ईदगाह स्थित होटल में अपने साथ घटी घटना की जानकारी युवती ने शाहगंज निवासी अपने मंगेतर को दी। मंगेतर ने अपने बाइक मिस्त्री को इस बारे में बताया। इसके बाद बात धीरे-धीरे फैल गई। आरोप है कि तीनों सिपाही नशे में थे। युवती ने अपने साथ हुए कृत्य की वीडियो रिकार्डिंग भी कर ली है। जब इसकी जानकारी आरोपियों और उनके आकाओं को हुई तो पूरे मामले को दबाने की कोशिश शुरू हो गई। पहले तो युवती के मंगेतर को धमकाया गया। इसके बाद बाइक मिस्त्री दोस्त को धमकी दी गई।

इस बीच मीडिया को इसकी जानकारी हो गई। इस पर आईजी जोन आशुतोष पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पूरे मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी। वहीं एसएसपी सुभाष दुबे ने सीओ एलआईयू से भी जांच कराने के आदेश किए हैं। यह दोनों अधिकारी होली के एक दिन पहले चार सिपाहियों द्वारा अपने ही कारखास की युवती से दुराचार करने की भी जांच करेगी। एसएसपी ने साफ कहा कि अगर रं‌‌जिश का मामला भी है तो जिन के बीच यह विवाद है उन्हें हटा दिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...