Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

सिब्‍बल ने कहा सोशल मीडिया को सेंसर करने की योजना नहीं

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया पर किसी तरह की सेंसरशिप की योजना को खारिज करते हुए कहा कि कंपनियों को नियमों का पालन करने की जरूरत है। मालूम हो कि दिल्ली की एक अदालत फेसबुक, ट्विटर, गूगल जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का आदेश दे चुकी है। इससे पहले कपिल सिब्बल ने ही लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऑनलाइन सामग्री हटाने की दिशा में कदम उठाए थे।

दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कपिल सिब्बल ने सोशल मीडिया पर किसी तरह की सेंसरशिप की योजना को खारिज करते हुए कहा कि कंपनियों को नियमों का पालन करने की जरूरत है। मालूम हो कि दिल्ली की एक अदालत फेसबुक, ट्विटर, गूगल जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स को आपत्तिजनक सामग्री हटाने का आदेश दे चुकी है। इससे पहले कपिल सिब्बल ने ही लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली ऑनलाइन सामग्री हटाने की दिशा में कदम उठाए थे।

नैसकॉम लीडरशिप समिट में सिब्बल ने कहा कि देश की किसी भी सरकार सोशल मीडिया को कभी भी सेंसर नहीं किया। लेकिन हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि देश के कानून का हर कोई पालन करे। अगर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कानून का पालन करते हैं तो सोशल मीडिया को भी उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं फिर से ये कहना चाहता हूं कि भारत में कोई भी सरकार कभी भी सोशल मीडिया को सेंसर नहीं करेगी। मालूम हो कि दिल्ली की एक अदालत के आदेश के बाद गूगल और फेसबुक ने वेबसाइट से आपत्तिजनक सामग्री हटाने के कदम उठाए थे।

सिब्बल ने कहा कि सरकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माण नीति के तहत एक हजार करोड़ रुपये का कोष बनाने पर विचार कर रही है जिसकी मदद से दो सौ इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर बनाए जाएंगे। इनमें 10 साल के लिए टैक्स छूट का भी प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक्स हार्डवेयर मैन्यूफैक्चरिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कानून बनाएगी। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...