प्रदेश सरकार द्वारा विचाराधीन उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन के संस्थापक सुबोध यादव ने कहा है कि राज्य में केवल आईपीएस अधिकारियों को बढ़ावा देने से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ेगी. श्री यादव ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के काननू में बदलाव की जरूरत है. इसी कानून की आड़ लेकर आईपीएस अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का मानसिक, शारीरिक औरे आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है. पिछले दिनों हुए कई हादसे इसके गवाह हैं.
उल्लेखनीय है कि आईपीएस अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के उत्पीड़न के विरोध में उत्तर प्रदेश पुलिस एसोसिएशन द्वारा सामूहिक उपवास की अपील की गई थी.







