Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सीईओ के खराब व्यवहार से नाराज संपादकीय प्रभारी और चीफ रिपोर्टर का इस्तीफा

गोरखपुर के बाद इलाहाबाद 'जनसंदेश टाइम्स' में भी इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है। इलाहाबाद संस्करण को लांच करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व संपादकीय प्रभारी आनंद नारायण शुक्ला ने गुरुवार को अचानक त्यागपत्र दे दिया। हालांकि उनका त्यागपत्र अभी स्वीकार नहीं किया गया है। चर्चा है कि नये सीईओ आरपी सिंह से कुछ कहासुनी के बाद श्री शुक्ल ने त्यागपत्र दिया और वह गुरुवार को अखबार के दफ्तर नहीं आए।

गोरखपुर के बाद इलाहाबाद 'जनसंदेश टाइम्स' में भी इस समय काफी उथल-पुथल मची हुई है। इलाहाबाद संस्करण को लांच करने वाले वरिष्ठ पत्रकार व संपादकीय प्रभारी आनंद नारायण शुक्ला ने गुरुवार को अचानक त्यागपत्र दे दिया। हालांकि उनका त्यागपत्र अभी स्वीकार नहीं किया गया है। चर्चा है कि नये सीईओ आरपी सिंह से कुछ कहासुनी के बाद श्री शुक्ल ने त्यागपत्र दिया और वह गुरुवार को अखबार के दफ्तर नहीं आए।

आज सुबह की मीटिंग के समय ही अखबार के सीईओ आरपी सिंह अचानक इलाहाबाद दफ्तर आ धमके और यहां पर संपादकीय प्रभारी को उपस्थित न देख भड़क उठे। कुछ देर बाद दफ्तर पहुंचे संपादकीय प्रभारी आनंद नारायण शुक्ला और सीईओ के बीच अखबार के कन्टेंट व क्वालिटी को लेकर काफी कहासुनी हुई। इसके बाद ही त्यागपत्र की बात सामने आई। आनंद नारायण शुक्ल ने जनसन्देश इलाहाबाद संस्करण को स्थापित करने में महत्वपूर्ण निभाई। उन्होंने 2 वर्ष पूर्व 9 जनवरी 2012 को जनसंदेश ज्वाइन किया था। इससे पहले उन्होंने बतौर सिटी इंचार्ज दैनिक जागरण में सफलतापूर्वक काम किया।  

श्री शुक्ल के त्यागपत्र देने के बाद जनसंदेश के चीफ रिपोर्टर अंजनी श्रीवास्तव ने भी त्यागपत्र दे दिया। श्रीवास्तव की गिनती जुझारू व मेहनती पत्रकारों में होती है। अंजनी इससे पूर्व राष्ट्रीय सहारा, देहरादून व दिल्ली में देशबंधु के साथ कार्य चुके हैं। आनंद नारायण शुक्ला और अंजनी श्रीवास्तव के अचानक चले जाने के बाद अखबार का माहौल एकाएक बदल गया ऐसे में सीनियर रिपोर्टर नागेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने दो-तीन स्टाफ को लेकर कड़ी मशक्त की और सभी बीट की खबरों को मैनेज किया। आज के दिन ही प्रतियोगी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प व आगजनी होने के कारण यह घटना यहां बड़ी खबर बन गई थी, लेकिन जनसन्देश टाइम्स के संपादकीय प्रभारी और चीफ रिपोर्टर के एक साथ त्याग पत्र देने से अचानक अखबार में बड़ा संकट उत्पन्न हो गया था।

उधर, गोरखपुर से मिली जानकारी के अनुसार जनसंदेश टाइम्‍स गोरखपुर से गंगा दयाल दुबे ने भी दिया इस्‍तीफा… गोरखपुर जनसंदेश से सोमवार एवं मंगलवार को कुल 10 लोगों के इस्‍तीफा देने के बाद बचे पेजिनेटर गंगा दयाल दुबे ने भी बुधवार को संस्‍थान को नए साल पर बड़ा झटका दे दिया. गुरुवार को भी कुछ बड़े पदों पर आसीन लोगों के संस्‍थान छोड़ने की खबर है. खबर है कि चार जनवरी को सीईओ आरपी सिंह ने गोरखपुर में आपात मीटिंग बुलाई है. खराब हालात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिटी इंचार्ज सहित संपादक को भी एक-एक पेज खबर टाइप करनी पड़ रही है.

उल्लेखनीय है कि नया साल लगने के एक दिन पूर्व यानी मंगलवार का दिन जनसंदेश टाइम्‍स गोरखपुर के लिए भारी ही साबित हुआ. डेस्‍क पर कार्यरत सब एडिटर अमरनाथ कौशिक, ह्रदयेश त्रिपाठी सहित पेजिनेटर मनोज मिश्रा, देशदीपक पाठक एवं घनश्‍याम त्रिपाठी ने इस्‍तीफा दे दिया. इसके पूर्व सोमवार को तेजतर्रार रिपोर्टर माने जाने वाले संतोष गुप्‍ता, उत्‍तम दुबे, नीरज श्रीवास्‍तव, सुनील त्रिगुणायत और स्‍वाति श्रीवास्‍तव ने संस्‍थान को टाटा कर दिया था.

इलाहाबाद से राजीव चंदेल की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...