Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

सीएनईबी में मार्निंग शिफ्ट में एक घंटे की वृद्धि

: बुलेटिन की शुरुआत में हुई देरी की मिली सजा : सीएनईबी न्यूज चैनल से सूचना है कि यहां मार्निंग शिफ्ट में एक घंटे की वृद्धि कर दी गई है. 27 अक्टूबर को एक नया आदेश जारी हुआ कि मॉर्निंग शिफ्ट अब 6 बजे की बजाय 5 बजे से शुरू होगी.  यानि कर्मचारियों को मॉर्निंग शिफ्ट में एक घंटा ज़्यादा काम करना पड़ेगा. पर इसके बदले तनख्वाह ज़्यादा नहीं मिलेगी. दीपावली पर बोनस व मिठाई न मिलने से कर्मियों को मुंह पहले से ही लटका था, उपर से एक घंटे काम की अवधि बढ़ाने से ज्यादातर लोग परेशान हो गए.

दिवाली के गिफ्ट के नाम पर सभी को एक बिस्किट का गिफ्ट पैक दिया गया जिसे कई लोग क्रोध में एचआर को लौटा कर चले गए. बताते हैं कि 27 अक्टूबर की सुबह सीएनईबी चैनल का पहला बुलेटिन 18 मिनट देरी से शुरू हो पाया. मार्निंग में पहला बुलेटिन हिट होने का वक्त 7 बजे का है लेकिन 18 मिनट की देरी हो गई. गलती कुछ लोगों ने की, लेकिन इसकी सजा सबको मिली. सभी को आदेश दे दिया गया कि अब शिफ्ट एक घंटे ज्यादा की होगी और सभी को छह बजे की बजाय पांच बजे ही आफिस आना होगा. सुबह की शिफ्ट वाले आपस में सवाल कर रहे हैं कि आखिर गलती किसी एक ने, या दो ने, या तीन ने ही की होगी, फिर सब एक घंटा फालतू नौकरी क्यों करें? एक सवाल और भी है कि अगर अब भी किसी दिन बुलेटिन देर से चला तो क्या एक घंटा शिफ्ट को और बढ़ा दिया जाएगा?

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर आप उपरोक्त बातों-तथ्यों से इतर कुछ जानते हैं, कुछ कहना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स का सहारा ले सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...