सीएनबीसी-टीवी18 से खबर है कि फीचर एडिटर अनुराधा सेनगुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे लंबे समय से सीएनबीसी से जुड़ी हुई थीं. अनुराधा अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाली हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे सीएनबीसी के कार्यक्रम स्टोरी बोर्ड की एडिटर और एंकर भी थीं. अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में की थीं. वे सीएनबीसी के अलावा कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.






