: बिनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग से की शिकायत : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चुनाव आयोग में दिए गए शपथपत्र (एफिडेविट) में गलत सूचना दी है. यह खबर बिहार के सारे मीडिया हाउसों के पास है लेकिन सीएम के हाथों की कठपुतली बन चुके मीडिया हाउस इस खबर को प्रकाशित करने की बजाय इस पर चुप्पी साधने में ही लगे हुए हैं. नीतीश के इस झूठ की शिकायत स्वतंत्र पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बिनय कुमार सिंह ने चुनाव आयोग से की है.
चुनाव आयोग को भेजी गई अपनी शिकायत में बिनय ने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार ने अपने हलफनामे में गलत सूचना दी है कि उनके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जबकि नीतीश के उपर हत्या और हत्या के प्रयास जैसे संगीन धाराओं में मामला दर्ज है. बिनय ने जानकारी दी है कि पटना के पंडरक थाना में नीतीश कुमार के खिलाफ 1991 में केस नम्बर 131 में आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 302 और 307 के तहत मामला दर्ज हुआ था, जबकि नीतीश ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग को नहीं दी. नीचे नीतीश द्वारा दिया गया शपथ पत्र तथा शिकायत…



नीतीश के हलफनामा के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करें..






