रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के वरिष्ठ पत्रकार श्री रामचंद्र गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आज यहां जारी शोक संदेश में कहा है कि श्री गुप्ता ने जिला मुख्यालय दुर्ग में विगत लगभग पचास वर्षों तक पत्रकारिता के माध्यम से देश और समाज को अपनी मूल्यवान सेवाएं दी।
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में उनके इस योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ज्ञातव्य है कि श्री रामचंद्र गुप्ता दुर्ग से प्रकाशित हिन्दी दैनिक ’चिन्तक’ के प्रधान संपादक थे। उनका आज सवेरे गृह नगर दुर्ग स्थित अपने निवास में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रेस विज्ञप्ति






