अयोध्या में प्रेस क्लब की मांग सालों पुरानी है. प्रेस क्लब भवन के निर्माण को लेकर पत्रकार एवं पत्रकार संगठन हमेशा प्रयास रहते हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के फैजाबाद यात्रा के दौरान पत्रकारों ने अयोध्या में प्रेस क्लब के जमीन उपलब्ध कराने की मांग की. अयोध्या प्रेस क्लब महेंद्र त्रिपाठी तथा संगठन के पत्रकार मुख्यमंत्री से मिले तथा प्रेस क्लब के निर्माण में सहयोग देने की मांग की.
पत्रकारों ने अखिलेश से कहा कि अयोध्या धार्मिक, राजनैतिक तथा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. यहां देश-विदेश से पत्रकार आते रहते हैं लेकिन भवन के अभाव में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय पत्रकारों को भी दिक्कतें होती हैं. इसलिए अयोध्या में पत्रकार भवन तथा पत्रकारपुरम के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाए तथा पत्रकार भवन का निर्माण करराया जाए. अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने अखिलेश को मुलायम सिंह यादव के 1994 की घोषणा भी याद दिलाई, जिसमें उन्होंने प्रेस क्लब के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की थी.










