Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सीओ और कोतवाल ने पत्रकार से कहा- मुकदमा फर्जी है (सुनें टेप)

समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान यूपी में आम आदमियों की कौन कहे, पत्रकारों का बेहद बुरा हाल है. अगर आप थोड़े रसूख वाले हैं तो अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए आप किसी पर भी फर्जी मुकदमा लिखा सकते हैं, किसी को भी जेल भिजवा सकते हैं. ताजा मामला यूपी के संत कबीर नगर जिले का है. यहां पी7न्यूज के पत्रकार उमेश भट्ट समेत चार पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लूट का मुकदमा लिख दिया है. लूट के साथ मारपीट, गाली-गलौज समेत कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं.

इस बारे में जब खुद पत्रकार उमेश भट्ट ने पुलिस के स्थानीय अफसरों सीओ और कोतवाल को फोन किया तो इन लोगों ने माना कि मुकदमा फर्जी है लेकिन उन लोगों ने मजबूरी भी बताई कि उपर के दबाव के कारण फर्जी मुकदमा लिखना पड़ा. कोतवाल ने तो यहां तक कह दिया कि पुलिस मुकदमा कहां लिखना चाहती है, वो तो दबाव होता है जिसके कारण मुकदमें लिखने पड़ते हैं.

पत्रकार उमेश भट्ट ने सीओ खलीलाबाद आरके शर्मा और कोतवाली प्रभारी खलीलाबाद विजय शंकर यादव से फोन पर बातचीत को रिकार्ड कर लिया. नीचे रिकार्डिंग दी जा रही है. आप भी सुनें और देखें कि किस तरह का जंगलराज चल रहा है यूपी में. पहला टेप सीओ से बातचीत का है. दूसरा वाला टेप कोतवाल से बातचीत का है.

सीओ आरके शर्मा से बातचीत का टेप…

कोतवाल विजय शंकर यादव से बातचीत का टेप…

इस मामले से संबंधित मूल खबर ये है, क्लिक करें-

सपा नेता के दबाव में यूपी पुलिस ने पी7न्यूज के पत्रकार उमेश भट्ट के खिलाफ लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज किया

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...