Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सीपी ठाकुर के सामने भाजपा विधायक ने पत्रकार को पीटा, हत्‍या की धमकी भी दी

मुजफ्फरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर के प्रेसवार्ता के दौरान शनिवार को मुजफ्फरपुर से भाजपा विधायक सुरेश शर्मा व उनके समर्थकों ने एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। विधायक ने पत्रकार को दो दिनों के अंदर जान से मार देने की धमकी भी दी। पीडि़त पत्रकार अजय पांडेय ने विधायक सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर एवं दो अज्ञात हमलावरों पर काजी मुहम्मदपुर थाना में जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मुजफ्फरपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर के प्रेसवार्ता के दौरान शनिवार को मुजफ्फरपुर से भाजपा विधायक सुरेश शर्मा व उनके समर्थकों ने एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। विधायक ने पत्रकार को दो दिनों के अंदर जान से मार देने की धमकी भी दी। पीडि़त पत्रकार अजय पांडेय ने विधायक सुरेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर एवं दो अज्ञात हमलावरों पर काजी मुहम्मदपुर थाना में जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी ठाकुर के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता बुलायी थी। प्रेसवार्ता के दौरान एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक के स्थानीय संवाददाता अजय पांडेय ने मुजफ्फरपुर के भाजपा विधायक सुरेश शर्मा से संबंधित कुछ सवाल प्रदेश अध्यक्ष डा. ठाकुर से पूछा। इन सवालों को सुनकर विधायक नाराज हो गए। उन्‍होंने आवेश में आकर पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी। अजय ने जब इसका विरोध किया तो प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर के सामने ही विधायक और उसके दो समर्थक उस पत्रकार के साथ मारपीट करने लगे। अन्‍य पत्रकारों ने बीच बचाव करके किसी तरह अजय पांडेय को विधायक एवं उनके गुर्गों के चंगुल से बचाया। सरेआम पत्रकार को मारे-पीटे जाने से नाराज पत्रकारों ने सीपी ठाकुर के प्रेस वार्ता का बायकाट कर दिया।

घटना से आहत अजय पांडेय अपने साथी पत्रकारों के साथ थान काजी मुहम्‍मदपुर पहुंचे तथा भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा. सीपी ठाकुर, विधायक सुरेश शर्मा तथा दो अज्ञातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला संख्‍या 191/12 में आईपीसी की धारा 307, 323, 324, 504 एवं 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। इस संदर्भ में तिरहुत प्रक्षेत्र के आईजी गुप्‍तेश्‍वर पांडेय ने पत्रकार पर हमले की घटना को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताते हुए जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें इस मामले की अभी पूरी जानकारी नहीं है। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...