Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

लखनऊ

सीबीआई की सिफारिश पर कुंडा के चार थानेदार और एएसपी हटाए गए

लखनऊ : कुंडा में डीएसपी जिया-उल-हक मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कुंडा के चार थानों के थानाध्यक्षों को हटा दिया है. सीबीआई ने यूपी सरकार को चिट्ठी लिखकर सिफारिश की थी कि चार थानों के थाना प्रभा‍री और एक एएसपी आशाराम यादव जांच में अडंगा डाल रहे हैं लिहाजा उनका तबादला कर दिया जाए. सीबीआई की उसी सिफारिश पर यूपी सरकार ने चार थानों के थानाध्यक्षों और एएसपी आशाराम यादव को हटा दिया है.

लखनऊ : कुंडा में डीएसपी जिया-उल-हक मर्डर केस की जांच कर रही सीबीआई की सिफारिश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कुंडा के चार थानों के थानाध्यक्षों को हटा दिया है. सीबीआई ने यूपी सरकार को चिट्ठी लिखकर सिफारिश की थी कि चार थानों के थाना प्रभा‍री और एक एएसपी आशाराम यादव जांच में अडंगा डाल रहे हैं लिहाजा उनका तबादला कर दिया जाए. सीबीआई की उसी सिफारिश पर यूपी सरकार ने चार थानों के थानाध्यक्षों और एएसपी आशाराम यादव को हटा दिया है.

सीबीआई दो मार्च को कुंडा के बलीपुर में हुई प्रधान नन्हें यादव, उसके भाई सुरेश यादव की हत्या के अलावा डीएसपी जिया-उल-हक की हत्या की जांच कर रही है. जिया-उल-हक दो मार्च को प्रधान की हत्या की जांच के लिए कुंडा के बलीपुर गांव गए थे. इस केस में कुंडा के विधायक राजा भैया पर भी उंगली उठ रही है. जिन पुलिस अधिकारियों को हटाया गया है उनमें अपर पुलिस अधीक्षक आशाराम यादव, कुंडा थाना प्रभारी प्रकाश राय, हथिगवां थाना प्रभारी निशिकांत राय, महेशगंज थाना प्रभारी अशोक पांडेय और नवाबगंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह शामिल हैं.

उधर डीएसपी समेत तिहरे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई टीम की पूछताछ से आजिज आए प्रधान के परिजन नार्को टेस्ट कराने को तैयार हैं. उनका मानना है कि जो कुछ भी था, वह सीबीआई को बता चुके हैं. फिर भी सीबीआई को उनकी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है, ऐसे में सीबीआई उनका नार्को टेस्ट करा ले. इस मांग संबंधी पत्र तैयार करके प्रधान के पिता दुखीराम सीबीआई को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...