Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

सीबीआई ने खंगाली जिंदल की आलमारियां

नई दिल्ली : सीबीआई ने शुक्रवार रात विदेश से लौटे कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के घर की जांच की. जिंदल को उनकी कंपनी जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के आवंटन की जांच में शामिल होने को कहा गया था. इससे पहले सीबीआई ने 11 जून को जिंदल के सरकारी निवासी छह, पृथ्वीराज रोड पर छापा मारा था. 11 जून को छापेमारी पूरी न होने की वजह से उन्हें दोबारा ऐसा करना पड़ा.

नई दिल्ली : सीबीआई ने शुक्रवार रात विदेश से लौटे कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के घर की जांच की. जिंदल को उनकी कंपनी जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के आवंटन की जांच में शामिल होने को कहा गया था. इससे पहले सीबीआई ने 11 जून को जिंदल के सरकारी निवासी छह, पृथ्वीराज रोड पर छापा मारा था. 11 जून को छापेमारी पूरी न होने की वजह से उन्हें दोबारा ऐसा करना पड़ा.

उस दिन जांच पूरी न होने की वजह कुछ आलमारियों में ताला लगा होना था. जिन्हें जिंदल ही खोल सकते थे लेकिन वो परिवार के साथ बाहर गए हुए थे. सीबीआई सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक तलाशी दल उनके घर गया और जिंदल की उपस्थिति में उनकी आलमारियां खंगाली. कथित धोखाधड़ी और रिश्वत को लेकर दर्ज प्राथमिकी में पूर्व कोयला राज्यमंत्री डी नारायण राव के साथ जिंदल का भी नाम है.

प्राथमिकी के मुताबिक साल 2008 में जब राव कोयला राज्यमंत्री थे तब जेएसपीएल तथा गगन स्पंज आयरन लिमिटेड ने कथित रूप से गलत तथ्य पेश कर झारखंड में अमरकोंडा मुर्गादंगल कोयला ब्लॉक हासिल किया था. गगन स्पंज आयरन लिमिटेड भी जिंदल की ही कंपनी है. सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि जनवरी, 2008 को जेएसपीएल को ब्लॉक आवंटित हुआ, उसके एक साल के अंदर ही राव की कपंनी सौभाग्य मीडिया के शेयर, जो 28 रूपए पर सूचीबद्ध थे, को जिंदल की कंपनी न्यू देलही एक्जिम लिमिटेड ने 100 रूपए प्रति शेयर की दर से खरीदा और इस प्रकार करीब सवा दो करोड़ रूपए का निवेश किया गया.

आरोप है कि ये अवैध रूप से लाभ पहुंचाया गया. जेएसपीएल के विदेश मामलों के प्रमुख मानू कपूर ने पहले कहा था कि कानून का पालन करने वाली कंपनी जेएसपीएल कड़ी आचार संहिता से चलती है. कोयला ब्लॉक आवंटन की सीबीआई जांच चल रही है. जांच के इस चरण में जेएसपीएल सीबीआई का पूरी तरह सहयोग करने के लिए कटिबद्ध है. सीबीआई ने दावा किया कि जेएसपीएल ने जनवरी, 2007 में कहा था कि उसके पास केवल तीन कोयला ब्लॉक हैं जबकि उसके पास कम से कम छह कोयला ब्लॉक थे. सूत्रों ने बताया कि ये अमरकोंडा मुर्गादंगल कोयला ब्लॉक पाने के लिए अपनी पात्रता बढ़ाने के लिए किया गया क्योंकि सरकार एक ही कंपनी को ढेर सारे ब्लॉक आवंटित नहीं कर उसकी एकाधिपत्य रोकने पर गौर कर रही थी.

संबंधित खबरें…

जिंदल को जेल भेजने की नहीं, जिंदल को क्लीन चिट दिलाने की मुहिम हुई शुरू
 
xxx
 
Coalgate scam: CBI conducts raid in Naveen Jindal’s residence
 
xxx
 
जिंदल पर रहम, जी वालों पर जुल्म… इस अंधेरगर्दी पर बाकी मीडिया वाले चुप क्यों?
 
xxx
 
तो नवीन जिंदल के खिलाफ मुकदमें को इसलिए तूल नहीं दिया न्यूज चैनलों ने!
 
xxx
 
नवीन जिंदल के भारत लौटते ही उनके घर में घुसी सीबीआई, कागजात ले गए
 
 
xxx
 
कोल ब्लाक के लिए नवीन जिंदल ने सवा दो करोड़ रुपये घूस तत्कालीन कोयला राज्यमंत्री नारायण राव को दिया था
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...