सहारा मीडिया से खबर है कि सीबी सिंह को पूरे समूह का एडमिनिस्ट्रेटिव हेड बना दिया गया है. अब तक अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में यह प्रभार अजय शर्मा संभाल रहे थे. सीबी सिंह की इस पद पर दुबारा वापसी हुई है. वे इसके पहले भी एडिमिनिस्ट्रेटिव हेड रह चुके हैं. उपेंद्र राय ने उनको टीवी डिविजन में भेजकर अजय शर्मा को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी थी. अब सीबी सिंह की एक बार फिर से वापसी हो गई है.
अमर उजाला, लखनऊ से खबर है कि रमन शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. रमन ने अपनी नई पारी लखनऊ में ही दैनिक जागरण के साथ शुरू की है. उन्होंने स्टेट ब्यूरो में ज्वाइन किया है. वे लंबे समय से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे.





