राजमुंदरी (आंध्र प्रदेश) : आंध्र प्रदेश के बंटवारे के केंद्र के फैसले के विरोध में सीमांध्रा के पत्रकार अक्तूबर के तीसरे हफ्ते में दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना देंगे । सीमांध्रा जर्नलिस्ट यूनाइटेड फोरम :एसजेयूएफ: के संयोजक पी देलिबाबू रेड्डी ने यहां आज आयोजित सीमांध्रा पत्रकार संगठनों की बैठक में बोलते हुए क्षेत्र के राजनीतिक दलों से इसमें शामिल होने की अपील की।
रेड्डी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय मीडिया सीमांध्रा में चल रहे आंदोलन को उतनी कवरेज नहीं दे रहा जितनी इसे मिलनी चाहिए ।






