सीरियाई विद्रोहियों ने जिस स्पेनी पत्रकार मार्क मार्ख़ीनेडस का पिछले साल सितम्बर में अपहरण कर लिया था, उसे रिहा कर दिया गया है। 'डियारियो डे कतालूनिया' नामक समाचार पत्र के लिए काम कर रहे मार्क मार्ख़ीनेडस तुर्की पहुँच गए हैं।
तुर्की से उन्होंने अपने सगे-सम्बन्धियों और अख़बार के अपने अधिकारियों से फ़ोन पर सम्पर्क किया। इस समय चिकित्सक उनकी जाँच कर रहे हैं। 'इस्लामी राज्य इराक और लेवान्ता' नामक आतंकवादी दल के सदस्यों ने उनका अपहरण कर लिया था। लेकिन वे मुक्त कैसे हुए, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।






