पेरिस। फ्रांसीसी रेडियो चैनल के लिए काम कर रहे दो पत्रकार सीरिया में लापता हो गए हैं और पिछले 24 घंटे से उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है। रेडियो चैनल ‘यूरोप 1’ ने एक बयान में बताया कि लापता पत्रकारों में से एक संवाददाता दिदिए फ्रांसवा है जबकि दूसरा एदोआर्द एलिया है, जो फोटोग्राफर है।
चैनल ने बताया कि वह फ्रांसीसी अधिकारियों से इस संबंध में ज्यादा जानकारी पाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने सीरिया में लापता दो फ्रांसीसी पत्रकारों की रिहाई का आह्वान कर चुके हैं। (भाषा)






