दुबई : सीरिया के पूर्वी शहर देइर अल जोर में सरकारी सैनिकों और विपक्षी लडाकुओं के बीच हुए संघर्ष में एक सीरियाई पत्रकार की मौत हो गई. एक क्षेत्रीय प्रसारक अल मयादीन ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि कल सरकारी सैनिकों और लड़ाकुओं के बीच हुए संघर्ष में उनके कैमरामैन उमर अब्दुल कादिर को गर्दन में गोली लगी. उमर को तुरन्त अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उमर की बहन ने कहा कि जब उसके भाई की मौत की खबर आई तो हमारा परिवार उमर का २७वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था. मीडिया के अधिकारो के लिए काम करने वाले न्यूयार्क के एक संगठन कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट ने दिसंबर में अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि वर्ष २०१३ में सीरिया पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक स्थान साबित हुआ है. पिछले वर्ष सीरिया में कम से कम २९ पत्रकार मारे गये थे.






