चुनाव सर्वेक्षणों से जनता का मूड समझने की कोशिश की जाती है. वोटरों का मिजाज भांपा जाता है. भावी नतीजों का अंदाजा लगाया जाता है. कई बार ये सच साबित होते हैं. कई बार गलत निकल जाते हैं. कई बार सर्वेक्षण ही प्रायोजित होते हैं, मतलब, पहले से तय होता है कि हमें सर्वे का नतीजा क्या दिखाना है. लेकिन सी वोटर इस फील्ड की जानी मानी कंपनी है. इस कंपनी से प्रायोजित सर्वे की उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि इसके मालिक यशवंत देशमुख हैं जो खुद अच्छे पत्रकार व विश्लेषक हैं.
यशवंत देशमुख अपनी और अपनी कंपनी की साख को लेकर काफी सजग रहते हैं. सो, इनके सर्वे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. सी वोटर ने कांग्रेसी विधायक विनोद शर्मा वाले मीडिया ग्रुप के अखबार आज समाज और चैनल इंडिया न्यूज के लिए सर्वे किया. इस सर्वे में बताया गया है कि पिछले बार से काफी कम सीटें पाकर भी बसपा के पास सपा से ज्यादा सीटें होंगी. भाजपा का इतना पतन होगा कि वह तीसरे से चौथे स्थान की पार्टी बन जाएगी. आप पाठक इस सर्वे को अपने दिल-दिमाग में रख लें. अगर ऐसा होता है तो सी वोटर जिंदाबाद. ऐसा न हुआ तो मुर्दाबाद सुनने के लिए कंपनी तैयार रहे. पूरा सर्वे जानने पढ़ने के लिए नीचे दी गई तस्वीर को देखें. यदि पढ़ने में न आए तो तस्वीर के उपर क्लिक मार दें.
….पूरा सर्वे जानने पढ़ने के लिए तस्वीर पर किलकायें….
…और ये एक कार्टन. अपने पवन भाई का… .यूपी चुनाव पर…







