Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

सुदर्शन के स्ट्रिंगर पर रेलवे का पेपर आउट कराने का मामला दर्ज

जोधपुर के गीता भवन के पास स्थित सोहनलाल मनिहार सीनियर सेकेण्डरी बालिका विद्यालय में रेलवे की ग्रुप भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार सुबह एक टीवी चैनल का स्ट्रिंगर फर्जी रेलकर्मी बनकर अन्दर घुसा और मोबाइल से ओएमआर (उत्तर पुस्तिका) की फोटो खींच ली। उसने ओएमआर शीट आउट करने की कोशिश की लेकिन कक्ष संचालक ने उसे पकड़ लिया तथा मौजूद रेलवे अधिकारियों को सौंप दिया। विद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी स्ट्रिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जोधपुर के गीता भवन के पास स्थित सोहनलाल मनिहार सीनियर सेकेण्डरी बालिका विद्यालय में रेलवे की ग्रुप भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार सुबह एक टीवी चैनल का स्ट्रिंगर फर्जी रेलकर्मी बनकर अन्दर घुसा और मोबाइल से ओएमआर (उत्तर पुस्तिका) की फोटो खींच ली। उसने ओएमआर शीट आउट करने की कोशिश की लेकिन कक्ष संचालक ने उसे पकड़ लिया तथा मौजूद रेलवे अधिकारियों को सौंप दिया। विद्यालय के प्राचार्य की शिकायत पर प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी स्ट्रिंगर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी देरावर सिंह ने बताया कि सोहनलाल मनियार सीनियर सेकेण्‍डरी स्‍कूल में रविवार को रेलवे की भर्ती परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान जब्‍बर सिंह नामक व्‍यक्ति स्‍कूल में पहुंचा, परन्‍तु सुरक्षाकर्मियों ने उसे गेट पर ही रोक लिया। बाद में उसने अपना परिचय रेलकर्मी के रूप में दिया, जिसके बाद उसे विद्यालय में प्रवेश दे दिया गया। इसके बाद जब्‍बर एक कक्ष के अंदर पहुंचा, जहां परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट वितरित की जा चुकी थी तथा प्रश्‍न पत्र बंटने जा रहा था। जब्‍बर एक परीक्षार्थी की ओएमआर शीट लेकर मोबाइल से उसकी फोटो खींचने लगा।

प्रभारी ने बताया कि उसकी यह हरकत देखते ही कक्ष निरीक्षक ने आपत्ति जताई तथा उसे ऐसा करने से मना किया, परन्‍तु उसके न मानने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे पकड़कर रेलवे अधिकारियों को सौंप‍ दिया। जब उसे रेलकर्मी होने का प्रुप दिखाने को कहा गया तो वह खुद को रेलकर्मी साबित करने में असफल रहा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह सुदर्शन चैनल का स्ट्रिंगर है। दूसरी तरफ विद्यालय की प्राचार्य निहारिका चोपड़ा ने उक्‍त स्ट्रिंगर के खिलाफ परीक्षा केंद्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करने, परीक्षा अधिनियम तथा पेपर आउट करने का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर थाने में पूछताछ की, इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्ट्रिंगर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...