नागपुर : विदर्भ पब्लिकेशन्स प्राइवेट लिमिटेड में विगत सात वर्षों से कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार सुदर्शन चक्रधर (पराते) अब देशोन्नती नागपुर के यूनिट हेड बनाये गये हैं. इसके साथ ही वे दैनिक देशोन्नती नागपुर के निवासी संपादक के पद पर पदोन्नत भी किये गये हैं.
स्मरण रहे कि श्री चक्रधर अब तक विदर्भ पलिकेशन्स पत्र-समूह के हिन्दी दैनिक ‘राष्ट्रप्रकाश’ में बतौर कार्यकारी संपादक कार्यरत थे. साथ ही ‘देशोन्नती’ (नागपुर) में सहायक संपादक का दायित्व निर्वहन कर रहे थे. वे ‘राष्ट्रप्रकाश’ के प्रकाशन काल में समन्वय संपादक का दायित्व बखूबी निभा चुके हैं.
अब वे ‘राष्ट्रप्रकाश’ के कार्यकारी संपादक पद के साथ-साथ दैनिक देशोन्नती के निवासी संपादक एवं नागपुर यूनिट हेड का दायित्व भी निर्वहन करेंगे. संपूर्ण विदर्भ में अपने जुझारू तेवर एवं तल्ख लेखनी के कारण सुविख्यात सुदर्शन चक्रधर ने स्थापत्य अभियांत्रिकी (सिविल इंजीनियरिंग) की शिक्षा प्राप्त की है तथा वे हिन्दी साहित्य में स्नातकोत्तर हैं.
उन्होंने विगत 25 वर्षों से महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के विविध दैनिकों / साप्ताहिकों का कुशलतापूर्वक संपादन किया है. वे देशोन्नती पत्र-समूह से पूर्व दैनिक भास्कर में सहायक संपादक, दैनिक युगधर्म में स्थानीय संपादक, दैनिक राष्ट्रदूत में निवासी संपादक और साप्ताहिक ‘विदर्भ चंडिका’ तथा ‘विकी दुनिया’ में कार्यकारी संपादक का दायित्व निभा चुके हैं. श्री चक्रधर अखिल भारतीय स्तर के प्रख्यात व्यंग्यकार एवं साहित्यकार भी हैं.
प्रेस रिलीज
मीडिया जगत की सूचनाएं आप भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






