सुदर्शन न्यूज़ के उभरते हुए पत्रकार अभिनव मिश्रा का आज एक सड़क दुर्घटना में देहांत हो गया। इस दुर्घटना में उनके एक और साथी का भी देहांत हो गया है। 24 वर्षीय अभिनव मिश्रा ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत दो साल पहले सुदर्शन परिवार के साथ की थी। बेहद शांत स्वभाव वाले अभिनव यूपी में मैनपूरी के रहने वाले थे।
अभिनव अपने एक साथी के साथ किसी काम से नोएडा से गाजियाबाद जा रहे थे। हापुड़-गाजियाबाद हाईवे पर उनकी

अभिनव मिश्रा
सबके साथ मिलकर काम करने वाले अभिनव मिश्रा के देहांत से सुदर्शन परिवार बेहद दुखी है। सुदर्शन परिवार उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना करता है और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देता है। सुदर्शन परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ है। (सुदर्शन न्यूज की तरफ से जारी खबर)





