अमर उजाला, नोएडा से खबर है कि सुधांशु त्रिवेदी का तबादला बरेली के लिए कर दिया गया है. सुधांशु को बरेली में काम्पैक्ट का प्रभारी बनाया गया है. वे कैलाश सिंह की जगह लेंगे. अब तक काम्पैक्ट की जिम्मेदारी कैलाश सिंह संभाल रहे थे. अब उन्हें अमर उजाला में बुला लिया गया है. उन्हें क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
अमर उजाला, बनारस से खबर है कि पीयूष उपाध्याय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. पीयूष ने अपनी नई पारी हिंदुस्तान, बरेली के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है.
दैनिक भास्कर, ग्वालियर से विपिन बाजपेयी ने इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले तीन सालों से भास्कर को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इसके पहले वे राष्ट्रीय सहारा, कानपुर से जुड़े हुए थे. विपिन अपनी नई पारी ग्वालियर में ही नईदुनिया के साथ शुरू करने जा रहे हैं.





