Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया पर मुकदमा चलेगा, पुलिस की अपील कोर्ट में मंजूर

सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया पर मुकदमा न चलाए जाने की सारी कवायदों पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पानी फेर दिया है. कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़ी खबर प्रसारित न करने के बदले में कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा चलाया जा सकता है.

सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया पर मुकदमा न चलाए जाने की सारी कवायदों पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने पानी फेर दिया है. कोल ब्लॉक आवंटन से जुड़ी खबर प्रसारित न करने के बदले में कथित रूप से 100 करोड़ रुपये की उगाही के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा ने ने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा दायर चार्जशीट रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा चलाया जा सकता है.

इससे पहले मुख्य महानगर दंडाधिकारी अमित बंसल ने पुलिस चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इन्कार करते हुए दोबारा जांच के आदेश दिए थे. इनका कहना था कि इस मामले में पुलिस के पास मुकदमा चलाने लायक सुबूत नहीं हैं. तब पुलिस ने इस फैसले को सत्र अदालत में चुनौती दी.

पटियाला हाउस कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के आदेश के बाद सुधीर और समीर पर मुकदमा चलने का रास्ता साफ हो गया है. पुलिस ने 2 अक्टूबर 2012 को कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी जेएसपीएल की शिकायत पर जी न्यूज चैनल समूह के संपादक सुधीर चौधरी और बिजनेस हेड समीर अहलूवालिया के खिलाफ साजिश रचने व वसूली करने का मामला दर्ज किया था.

शिकायत में कहा गया था कि आरोपियों ने कोल ब्लॉक आवंटन से संबंधित खबरें नहीं दिखाने के लिए सौ करोड़ रुपये की मांग की. जब रुपये देने से इन्कार कर दिया गया तो कंपनी के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित होकर कई खबरें जी न्यूज और जी बिजनेस पर प्रसारित की गईं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...