Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

सुधीर चौधरी के खिलाफ ट्वीट करने वाले पर केस दर्ज करने के निर्देश

जी न्यूज संपादक सुधीर चौधरी द्वारा दायर एक अर्जी पर अदालत ने ट्वीटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इसमें पूरी जांच हुए बिना किसी को अरेस्‍ट न करने का निर्देश दिया गया है। पटियाला हाउस कोर्ट की महानगर दंडाधिकारी विजेता सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा के डीसीपी को निर्देश दिया है कि वह चौधरी के खिलाफ सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करे। अदालत ने पुलिस को मामले में की जाने वाली कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट 18 अप्रैल तक पेश करने को कहा है।

अदालत ने पुलिस से यह भी कहा कि जब तक उचित कारण सामने न आए, तब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जाए। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी पूरी जांच पड़ताल के बाद की जाए। सुधीर चौधरी ने अदालत में कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एक अर्जी दायर की थी। अर्जी में चौधरी ने कहा था कि उनके खिलाफ जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड कंपनी द्वारा 100 करोड़ रुपये मांगे जाने के आरोप के संबंध में मुकदमा दर्ज होने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उनके ट्वीटर अकाउंट का अनुसरण करते हुए उनकी साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनकी मानहानि की। इससे उनके छवि को धक्‍का लगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...