खबर है कि सुनील कौशिक को दैनिक अमर भारती के आगरा संस्करण का समाचार संपादक और चंद्रभूषण दीक्षित को कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अमर भारती के आगरा संस्करण से कुछ और लोगों के जुड़ने की भी खबर है। कौशिक इससे पहले डीएलए फिरोजाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौथी दुनिया में बतौर प्रबंध संपादक के रूप अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जबकि चंद्रभूषण दीक्षित चैनल वन में असाइन्मेंट डेस्क पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाद में उन्होंने दैनिक अमर भारती के राष्ट्रीय संस्करण, दिल्ली कार्यालय में प्रभारी पद पर कार्य किया। इसके बाद उन्हें अमर भारती के आगरा संस्करण का कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया।
हिंदुस्तान, गोरखपुर से खबर है कि यहां के सीनियर रिपोर्टर महेंद्र तिवारी का स्थानांतरण बनारस के लिए कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बनारस यूनिट को मजबूत करने के लिए महेंद्र को यहां भेजा जा रहा है. वे गोरखपुर से लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए हैं.






