टीवी एंकरिंग करने वाले सुनील जोशी ने इंदौर से सांध्य दैनिक डीएनएन टाइम्स निकाला है। डेली न्यूज नेटवर्क नामक इस अखबार ने नईदुनिया के प्रधान संपादक श्रवण गर्ग द्वारा अभय छजलानी के कार्यकाल में नियुक्त कई रिपोर्टरों को नौकरी दी है, जिन्हें जागरण प्रबंधन ने नाकारा बताकर निकाल दिया था। दिलीप ठाकुर यहां सिटी चीफ बनाए गए हैं।
फोटो जर्नलिस्ट शाकिर सिद्दीकी ने पिछले साल सांध्य दैनिक प्रभात किरण, इंदौर छोड दिया था। दैनिक दबंग दुनिया से निकाले जाने के बाद उन्हें प्रभात किरण के मालिक प्रभात सोजतिया ने पुर्ननियुक्ति दी है। शाकिर ने आते ही पहले सप्ताह कुछ ऐसे फोटो प्रकाशित करवाए, जिन्हें सराहा जा रहा है।
पिछले 25 सालों से भारत संचार निगम लिमिटेड में कार्यरत खेल पत्रकार रवि तिवारी अब पूर्णकालिक पत्रकार बन गए। अंग्रेजी दैनिक फ्री प्रेस में वे खेल संपादक हैं। रवि ने बीएसएनएल से वीआरएस ले लिया। इसी विभाग के नरेंद्र भाले सांध्य दैनिक सिक्स पीएम में खेल रिपोर्टिंग करने के अलावा मप्र टेबल टेनिस संघ और मप्र बिलियर्डस तथा स्नूकर एसोसिएशन में मीडिया प्रभारी हैं।






