मौर्य टीवी, पटना से खबर है कि सुनील पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टिंग से जुड़े हुए थे. सुनील अपनी नई पारी पटना में ही भोजपुरी न्यूज चैनल हमार टीवी से करने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है. खबर है कि उन्हें हमार टीवी के चैनल हेड कुमार रजनीश लेकर आए हैं. कुमार रजनीश भी मौर्य टीवी से जुड़े रहे हैं.
नेशनल दुनिया से इस्तीफा देकर अक्षय कुमार अपनी नई पारी समाचार प्लस के साथ शुरू करने जा रहे हैं. अक्षय गाजियाबाद में नेशनल दुनिया को अपनी सेवाएं दे रहे थे. समाचार प्लस में उन्हें कॉपी डेस्क पर लाया गया है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





