लखनऊ से दिल्ली सड़क मार्ग से आने के दौरान तीन मीडियाकर्मियों की धुनाई सुब्रत राय के निजी सुरक्षा गार्डों ने की. इन तीनों मीडियाकर्मियों का गुनाह बस इतना था कि इन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए सड़क से गुजर रहे सुब्रत राय की तस्वीर उतारने की हिमाकत की. पीटे गए पत्रकारों में हिंदुस्तान अखबार के फोटोग्राफर शुभम निगम, दैनिक जागरण के फोटोग्राफर संजय यादव और हिंदुस्तान के क्राइम रिपोर्टर राहुल पांडेय हैं.
हिंदुस्तान अखबार में मीडियाकर्मियों से अभद्रता किए जाने की खबर प्रकाशित तो है लेकिन आधी अधूरी. बताया जाता है कि सुब्रत राय का इशारा मिलने पर उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने मीडियाकर्मियों को बंधकर बनाकर खूब पीटा. देखिए अखबार में क्या खबर प्रकाशित है…

अगर उपरोक्त समाचार पढ़ने में न आ रहा हो तो न्यूज कटिंग के उपर ही क्लिक कर दें.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






