Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सुब्रत रॉय के नाम से बने स्‍टेडियम का पुणे में उद्घाटन

पुणे में सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा के नाम से बने स्टेट ऑफ दी आर्ट स्टेडियम का रविवार को उद्घाटन किया गया. स्टेडियम का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा और मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान की मौजूदगी में आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार ने किया. सहारा पुणे वॉरियर्स इस बार इंडियन प्रीमियर लीग-5 में अपने घरेलू मैदान में खेलेंगे.

पुणे में सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक एवं चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा के नाम से बने स्टेट ऑफ दी आर्ट स्टेडियम का रविवार को उद्घाटन किया गया. स्टेडियम का उद्घाटन सहारा इंडिया परिवार के मुख्य अभिभावक सहाराश्री श्री सुब्रत रॉय सहारा और मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान की मौजूदगी में आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार ने किया. सहारा पुणे वॉरियर्स इस बार इंडियन प्रीमियर लीग-5 में अपने घरेलू मैदान में खेलेंगे.

यह स्टेडियम पुणे से 20 किमी दूर स्थित है. इसे बनाने में 260 करोड़ रुपये की लागत आई है. गाहुंजे स्थित यह स्टेडियम पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की अगुआई वाली सहारा पुणे वॉरियर्स का घरेलू मैदान होगा और यह अपने पहले मैच की मेजबानी आठ अप्रैल को करेगा. महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के इस स्टेडियम में 45000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इस बार इस स्टेडियम को नौ मैचों की मेजबानी मिलेगी. पिछले साल युवराज सिंह अगुआई में टीम ने अपने सभी मैच पुणे से बाहर खेले थे क्योंकि स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा था.

एमसीए अध्यक्ष अजय शिर्के ने कहा, ‘स्टेडियम आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है जब सहारा पुणे वॉरियर्स पहली बार अपने घरेलू मैदान पर आठ अन्य टीमों से भिड़ेगी.’ शिर्के ने कहा, ‘नये स्टेडियम में नौ मैचों का आयोजन होगा क्योंकि पुणे को पहले स्थान और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच 22 मई को होने वाले पहले प्ले ऑफ मैच की मेजबानी का मौका भी मिला है.’

एमसीए अध्यक्ष ने बताया कि गांगुली की अगुआई वाली पुणे वारियर्स पहले ही अभ्यास के लिए स्टेडियम का दौरा कर चुकी है. इस स्टेडियम का डिजाइन ब्रिटेन के सर माइकल होपकिन्स ने तैयार किया है. स्टेडियम में महान क्रिकेटर डीबी देवधर की प्रतिमा भी लगाई गई है जिसका उद्घाटन आईसीसी अध्यक्ष शरद पवार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और सहारा इंडिया परिवार के अध्यक्ष व मुख्य अभिभावक सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा ने किया. साभार : समय

 

 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...