लखनऊ से सूचना है कि सुभाष राय ने हिंदी दैनिक डेली न्यूज एक्टिविस्ट का प्रधान संपादक पद छोड़ दिया है. वे कुछ महीने पहले ही इस अखबार से जुड़े थे. उससे पहले वे लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक जनसंदेश टाइम्स के लांचिंग चीफ एडिटर थे. सुभाष राय अमर उजाला, आगरा में लंबे समय तक संपादक रहे हैं. बाद में वह अजय अग्रवाल के हिंदी दैनिक डीएलए के एडिटर बने. डेली न्यूज एक्टिविस्ट से सुभाष राय के साथ आए हरे प्रकाश उपाध्याय ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है. यह पता नहीं चल पाया है कि सुभाष राय नई पारी कहां शुरू करने जा रहे हैं.
भड़ास4मीडिया तक मीडिया से जुड़ी खबरें पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं.






