जनसंदेश टाइम्स के प्रधान संपादक के पद से इस्तीफा देने वाले डा. सुभाष राय के लखनऊ से ही प्रकाशित डेली न्यूज एक्टिविस्ट से जुड़ने की चर्चा है. उनके साथ ही अखबार के फीचर एडिटर रहे हरे प्रकाश उपाध्याय का नाम भी शामिल है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, पर बताया जा रहा है कि दोनों लोग जल्द ही डीएनए के हिस्सा बन सकते हैं. डीएनए में देशपाल सिंह पंवार के जाने के बाद से ग्रुप एडिटर का पद खाली था. संभावना जताई जा रही है कि सुभाष राय को समूह का ग्रुप एडिटर बनाया जा सकता है.
हरे प्रकाश उपाध्याय भी डीएनए से जुड़ सकते हैं. वे कादंबिनी से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स पहुंचे थे. उल्लेखनीय है कि अपने तीखे तेवर के लिए पहचाने जाने वाला डीएनए लखनऊ एवं इलाहाबाद से प्रकाशित होता है.






