दैनिक जागरण, लखनऊ से लोगों का जाना थम नहीं रहा है. क्रांति ने इस्तीफा देकर नभाटा, लखनऊ ज्वाइन किया तो अब सुभाष सिंह ने इस्तीफा देकर नेशनल दुनिया, जयपुर के साथ नई पारी शुरू की है. सुभाष जागरण में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. बताया जाता है कि नेशनल दुनिया, जयपुर में वे सेकेंड मैने के रूप में काम देखेंगे.
विवेक वाजपेयी ने जी न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे अभी तक दिशा चैनल में प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे.
दीपिका शर्मा ने धार्मिक चैनल मंगल कलश के एचआर हेड पद से इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि चैनल में खराब माहौल के कारण उन्होंने यहां गुडबॉय बोल दिया.
भड़ास4मीडिया तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






