सुशील खरे खबरिया चैनल द न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. वे कुछ समय पहले ही इस चैनल के साथ स्पेशल करेस्पांडेंट के रूप में जुड़े थे. उन्हें यूपी-उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई थी. सुशील अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे इसके पहले हिंद वतन, सहारा, डायलॉग इंडिया मैगजीन, न्यूज नेटवर्क ऑफ इंडिया, समाचार प्लस चैनल को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
साधना न्यूज, लखनऊ से खबर है कि विवेक सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. विवेक ने अपनी नई पारी लखनऊ में ही समाचार प्लस चैनल के साथ शुरू की है. माना जा रहा है कि उन्हें गोविंद पंत राजू चैनल में लेकर आए हैं. उल्लेखनीय है कि राहुल तिवारी ने कुछ दिनों पहले इनपुट हेड प्रवीण साहनी से विवाद होने के बाद इस्तीफा दे दिया था.






