Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

सूर्यनेल्ली गैंगरेप : अदालत ने उपसभापति पीजी कुरियन को नोटिस जारी किया

इडुक्की : राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब केरल की एक अदालत ने बुधवार को सूर्यनेल्ली बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर की गई आपराधिक पुनर्विचार याचिका पर उन्हें नोटिस जारी किया। तोडुपुझा सत्र अदालत के न्यायाधीश अब्राहम मैथ्यू ने याचिका स्वीकार कर ली और मामले में मुख्य आरोपी धर्मराजन और दो अन्य आरोपियों जमाल और उन्नीकृष्णन तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

इडुक्की : राज्यसभा के उपसभापति पीजे कुरियन को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब केरल की एक अदालत ने बुधवार को सूर्यनेल्ली बलात्कार पीड़िता द्वारा दायर की गई आपराधिक पुनर्विचार याचिका पर उन्हें नोटिस जारी किया। तोडुपुझा सत्र अदालत के न्यायाधीश अब्राहम मैथ्यू ने याचिका स्वीकार कर ली और मामले में मुख्य आरोपी धर्मराजन और दो अन्य आरोपियों जमाल और उन्नीकृष्णन तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी किया।

याचिका पर सुनवाई अब 29 मई को होगी। अदालत ने कहा कि तिरुअनंतपुरम की पूजापुरा जेल में बंद धर्मराजन को 29 मई को अदालत में पेश किया जाना चाहिए। पीड़िता ने यह याचिका दाखिल कर पीरमेदू न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा इससे पहले खारिज की गई अपनी शिकायत को चुनौती दी थी। पीड़िता ने अपनी याचिका में अनुरोध किया था कि इस मामले में कुरियन के ‘शामिल’ होने की और जांच कराई जाए।

पीड़िता के वकीलों ने अदालत के समक्ष धर्मराजन द्वारा एक टीवी चैनल पर किए गए ‘खुलासे’ का सबूत भी पेश किया। इसमें बताया गया कि 19 फरवरी, 1996 को वह कुरियन के साथ एक अतिथि गृह में गया था, जहां लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया गया था। धर्मराजन के खुलासे के आधार पर पीड़िता ने पीरमेदू की अदालत में इस वर्ष 1 मार्च को कुरियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...