Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सैफ की पार्टी में मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई

मुंबई : अभिनेता और प्रोड्यूसर सैफ अली खान की पार्टी में बाउंसरों और मीडिया के बीच झड़प की खबर है। यह पार्टी सैफ की जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म ‘कॉकटेल’ के प्रमोशन के लिए आयोजित की गई थी। इस पार्टी में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी भी मौजूद थीं। पार्टी सांता क्रूज स्थित मिनी कूपर शोरूम में शुक्रवार रात लगभग 9.30 बजे के करीब शुरू हुई। 11 बजे के बाद जैसे ही सैफ, दीपिका और डायना पार्टी में पहुंचे, लोगों ने एक झलक पाने के लिए उन्हें घेर लिया। तभी उनके बाउंसरों ने भीड़ और मीडिया कर्मियों को धक्का देना शुरू कर दिया, जिसमें कुछ कैमरामैन के कैमरा, लाइट और हेड फोन टूट गए।

इस घटना को लेकर सैफ की मीडियाकर्मियों से बहस भी हुई और उन्होंने इसके लिए मीडिया को ही जिम्मेदार ठहराया। सैफ के रवैये से नाराज मीडिया कर्मी कार्यक्रम को बीच में छोड़कर वापस चले गए। यह पहला मौका नहीं है जब सैफ की फिल्म के रिलीज के पहले हंगामा हुआ है। अपनी पिछली फिल्म ‘एजेंट विनोद’ की रिलीज के पहले भी सैफ एक एनआरआई के साथ मारपीट करने के चलते चर्चा में रहे थे। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...