Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

लखनऊ

सैयद अहमद मेहंदी बने लखनऊ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार

लखनऊ। उच्च न्यायालय में अपनी ईमानदार छवि से पहचाने जाने वाले तेज तर्रार सैयद अहमद मेहंदी लखनऊ बेंच में रजिस्ट्रार नियुक्त किये गये हैं। श्री मेहंदी की नियुक्ति से उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के साथ वकीलों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि फैजाबाद के निवासी सैयद अहमद मेहंदी ने साकेत डिग्री कालेज के साथ शिया डिग्री कालेज लखनऊ से एलएलबी किया था। आईएस मेन भी क्वालीफाइ कर चुके थे।

लखनऊ। उच्च न्यायालय में अपनी ईमानदार छवि से पहचाने जाने वाले तेज तर्रार सैयद अहमद मेहंदी लखनऊ बेंच में रजिस्ट्रार नियुक्त किये गये हैं। श्री मेहंदी की नियुक्ति से उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के साथ वकीलों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी। मालूम हो कि फैजाबाद के निवासी सैयद अहमद मेहंदी ने साकेत डिग्री कालेज के साथ शिया डिग्री कालेज लखनऊ से एलएलबी किया था। आईएस मेन भी क्वालीफाइ कर चुके थे।

उच्च न्यायालय इलाहाबाद से उन्होंने नौकरी की शुरुआत की थी। तेज तर्रार अहमद मेहंदी दूरदर्शन और आकाशवाणी से भी जुड़े हुए हैं। कई इण्टरव्यू में सफलता हासिल करने के बाद आज हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार पद पर उनकी नियुक्ति मुख्य न्यायाधीश द्वारा की गयी। श्री मेहंदी को हाईकोर्ट के दस्तावेज रखने का और उनको संकलित कर म्यूजियम बनाने का एक नया तर्जुबा उनकी तरक्की का सबब बना। मिलनसार तबियत के श्री मेहंदी अपनी ईमानदारी और मिलनसारी से मेहंदी साहब के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन उनका मीडिया से जुड़ाव आज भी टूटा नहीं है। वह उनका शौक आज भी दूरदर्शन पर उर्दू न्यूज रीडर की हैसियत से टीवी की स्क्रीन पर छाया रहता है। आज दिन भर मेहंदी साहब को मुबारकबाद देने वालों का ताता लगा रहा। फोन पर फोन आते रहे मेहंदी साहब सबको मुबारकबाद का जवाब यह कहकर देते रहे कि यह सब आप लोगों की दुवाओं का नतीजा है।

पत्रकार रिजवान मुस्‍तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...