Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

सोनीपत में आज समाज के पत्रकार के पिता की हत्‍या

सोनीपत जिले के  राई गांव में रविवार को देर रात हमलावरों ने प्लाट में सो रहे स्थानीय पत्रकार के पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जान बचाकर भाग रहे नौकर को भी घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर धारदार हथियार से गोद दिया। उसे रोहतक पीजीआइ में भर्ती कराया गया है और वह खबर लिखे जाने तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। सूचना के बाद डीएसपी मुख्यालय रणधीर सैनी, राई के एसएचओ सुलतान सिंह व साइबर क्राइम सेल प्रभारी विवेक कुंडू भी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलवाकर फिंगर प्रिंट लिए हैं।

आज समाज में पत्रकार ललित कौशिक के पिता तथा राई गांव निवासी ईश्वर सिंह कौशिक (60 वर्ष) पुत्र चंद्रभान गांव के राजकीय स्कूल के पास कबाड़ी का कार्य करते थे। वह रविवार देर शाम खाना खाने के बाद अपने घर से स्कूल के पास स्थित प्लाट में चले गये थे। प्लाट में ही वह कबाड़ी का काम करते थे। प्लाट में उसके साथ उसका नौकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का निवासी इरफान भी रहा रहा था। दोनों लोग रात को वहां पर सो गए। सोमवार को तड़के जब ग्रामीण स्कूल के पीछे एचएसआईआईडीसी में घूमने के लिए गए, तो वहां उन्हें इरफान का खून से सना शव दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने सूचना ईश्वर के परिजनों को दी। जब परिजन प्लाट में पहुंचे, तो वहां के हालात देखकर सन्‍न रह गए। वहां ईश्‍वर का शव चारपाई पर पड़ा था। चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से एक दर्जन वार किए गए थे। परिजनों ने सूचना राई पुलिस को दी और इरफान को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। राई के एसएचओ सुलतान सिंह व एसआइ जिले सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ईश्वर के पुत्र विरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ईश्वर का एक पुत्र ललित कौशिक पत्रकार है। (इनपुट : जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...