दैनिक भास्कर की रोहतक यूनिट से सीनियर रिपोर्टर सोमदेव शर्मा ने इस्तीफा दे दिया. सम्पादक हेमंत अत्री से दुखी सोमदेव ने अपना इस्तीफा सीधे स्टेट हैड शिवकुमार विवेक को पानीपत भेजा है. रोहतक यूनिट को शुरू हुए तीन साल होने जा रहे हैं. यहां पत्रकार थमने का नाम नहीं रहे हैं. रोहतक यूनिट खड़ी करने में अहम भूमिका निभाने वाले रिपोर्टर नवीन नैन, धर्मवीर, नितिन त्यागी, मुकेश तिवारी और संजीव कौशिक एक के बाद एक करके सम्पादक के सामने इस्तीफा फेंक कर जा चुके हैं.
दैनिक जागरण, गोंडा से अरूण कुमार मिश्र ने इस्तीफा देकर अमर उजाला ज्वाइन कर लिया है. ताजी सूचना है कि दैनिक जागरण, गोंडा में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर पवन मिश्र ने कार्यालय आना बंद कर दिया है. माना जा रहा है कि अरूण के जाने के बाद प्रभारी गोविंद मिश्र ने सभी संपादकीय सहयोगियों की छुट्टी कैंसिल कर दी थी जिस पर पवन मिश्र ने खुद को बीमार बताकर साप्ताहिक अवकाश ले लिया. इससे नाराज प्रभारी ने उन्हें जबरन सप्ताह भर की छुट्टी पर भेज दिया और कहा कि स्वस्थ्य हो जाना तब आना.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






