Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

सोशल मीडिया में चुनावी विज्ञापन जारी करने से पहले चुनाव आयोग की अनुमति लें

नयी दिल्ली : राजनीतिक दलों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल के बीच चुनाव आयोग ने आज ऐसे मंचों पर राजनीतिक विज्ञापनों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये। इनमें सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार से जुड़ा कोई भी विज्ञापन अपलोड करने से पहले आयोग से अनुमति हासिल करना शामिल है.

नयी दिल्ली : राजनीतिक दलों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट के इस्तेमाल के बीच चुनाव आयोग ने आज ऐसे मंचों पर राजनीतिक विज्ञापनों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किये। इनमें सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार से जुड़ा कोई भी विज्ञापन अपलोड करने से पहले आयोग से अनुमति हासिल करना शामिल है.

चुनाव आयोग ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स से यह भी कहा है कि वह राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा विज्ञापनों पर किये जाने वाले खर्च का लेखा जोखा रखें ताकि चुनाव आयोग द्वारा मांगे जाने पर वह इसे प्रस्तुत कर सकें.

आयोग ने सोशल नेटवर्किंग साइटों को अलग से पत्र लिखकर उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान उनकी साइट पर पेश की जाने वाली सामग्री गैरकानूनी या दुर्भावनापूर्ण या चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाला न हो. पत्र में यह भी कहा गया है कि पेड न्यूज की समस्या से निपटने के चुनाव आयोग के व्यापक प्रयास के रूप में सोशल मीडिया के लिए ये दिशानिर्देश जारी किये गये हैं.

सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपनी प्रचार रणनीति के हिस्से के रूप में और खासतौर पर युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल कर रहे हैं. दिल्ली में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने अपने लिए समर्थन हासिल करने के लिए बड़े पैमाने पर ट्विटर और फेसबुक का इस्तेमाल किया था.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...