लखनऊ : सौम्य व्यवहार के लिए विख्यात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलग ही रंग दिखाया। लखनऊ में प्रस्तावित आइटी सिटी को विकसित करने के लिए एचसीएल को आशय पत्र सौंपने के मौके पर सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एनडीटीवी के पत्रकार अनंत झणाणे पर जमकर उखड़ गए। इस दौरान उन्होंने अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आगे आकर अनंत ने जैसे ही सवाल पूछना चाहा, मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में उनसे कहा कि वह उनसे बात नहीं करना चाहते। मुख्यमंत्री ने अनंत से यह भी पूछा कि वह आगे कैसे आ गए। उन्होंने तल्ख अंदाज में अनंत को पीछे चले जाने को कहा। यह बोले कि तुम पीछे ही ठीक लगते हो। मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर वहां मौजूद कई पत्रकार हतप्रभ रह गए। (साभार- दैनिक जागरण)
अखिलेश यादव ने पत्रकार के साथ कैसा किया बर्ताव… इससे संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
Shame Shame Akhilesh Yadav
https://www.youtube.com/watch?v=FQf6hv7CX0U
संबंधित खबरें…
लखनऊ के पत्रकारों की ऐसी बेइज्जती तो मायावती ने भी नहीं की जैसी आज अखिलेश न कर दी
xxx
सीएम अखिलेश के बर्ताव पर एनडीटीवी के अनंत जनाने ने लिखकर दिया जवाब






