दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि यहाँ भास्कर पुल आउट हेड सौरभ द्विवेदी नवभारत टाइम्स, लखनऊ का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्हें वहां न्यूज़ एडिटर बनाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार उन्होंने संस्थान को नोटिस भी दे दिया है. वहीँ दैनिक सवेरा के नीरज मेनरा को लुधियाना भास्कर का हेड बनाया जा रहा है. नीरज पहले भी दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं और पंजाब में भास्कर की लांचिंग टीम के सदस्य रहे हैं.
दीपक धीमान के स्टेट हेड बनने के बाद यह पहला बड़ा परिवर्तन है. जल्द ही कुछ और बदलाव जल्द ही देखने को मिलेंगे.






