Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

सौ कुत्‍ते मिलकर भी एक शेर का शिकार नहीं कर सकते

भड़ास4मीडिया के संचालक-संपादक यशवंत सिंह को नोयडा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनकी गिरफ्तारी एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के प्रबंध संपादक की लिखित शिकायत पर की गई थी। शिकायत में यशवंत पर रंगदारी मांगने, भय फैलाने तथा जान से मारने जैसे गंभीर आरोप लगाये गये हैं। सवाल यह है कि जिस यशवंत भाई को हजारों कायर मिलकर नहीं डरा पाए, जिसकी कलम से ही अच्छे-अच्छों की हवा निकल गई, उस व्यक्ति को भला किसी डरे को डराने की क्या जरुरत? पुलिस तो अपने आकाओं की गुलाम है ही ये तो सब ही जानते हैं की पुलिस का पहला निशाना "पत्रकार" ही होते हैं। खैर, यहाँ बात यशवंत भाई को झूठे मामले में फ़ंसाने की हो रही है।

वस्तुत: यह मुकदमा टीवी एवं प्रिंट मीडिया क्षेत्र में अधिकार जमाये कारपोरेट घरानों और नई मीडिया यानी वेब मीडिया के बीच टकराव का नतीजा है। हालिया समय मे वेब मीडिया ने पूरी दुनिया में अपनी निष्पक्षता और बेबाकी के कारण एक अलग पहचान कायम किया है। मीडिया के सभी रूपों में मात्र वेब न्यूज पोर्टल ही हैं, जो एक दूसरे की खामियों को भी उजागर करते हैं। किसी भी चैनल पर दूसरे चैनल की खामिया तो दूर रही, नाम तक नहीं दिखाया जाता। वही हाल अखबारों का है। अखबार प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन आफ़ बुक एक्ट १८६७ की धाराओं का रोज उल्लंघन करते हैं लेकिन उनके उपर कोई कार्रवाई नहीं होती है। ठीक उसी प्रकार टीवी चैनल ड्रग एंड मैजिक रिमेडी (ओबजेकशनेबल एडवर्जटाईजमेंट) एक्ट १९५४ की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते हुये भ्रामक तथा चमत्कार दिखाने वाले अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले विज्ञापन प्रकाशित करते हैं परन्तु उनके उपर कोई कार्रवाई नही होती है।

वेब मीडिया ने टीवी तथा प्रिंट मीडिया के पाखंड तथा गलत कार्यों को प्रकाशित करने का कार्य किया है। टीवी पर आने वाले अंधविश्वास को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों की आलोचना हमेशा भड़ास पर आई है। उसी का परिणाम है कि बदले की भावना से प्रेरित होकर यशवंत सिंह के उपर यह झूठा मुकदमा किया गया है। वेब मीडिया ने भी इसे धर्म युद्ध के रुप मे लड़ने का निश्चय किया है। इस धर्म युद्ध में एक तरफ़ सत्य पर कायम वेब मीडिया है तो दूसरी तरफ़ अधर्म की लड़ाई लड़ने वाली कौरव सेना के रुप में शोषणकारी टीवी चैनल हैं। हम इस युद्ध को अंजाम तक पहुंचायेंगे। यसवंत भाई की गिरफ्तारी 100 कुत्ते मिलकर भी एक शेर का शिकार नहीं कर सकते।

लेखक शेख शकील तेज न्‍यूज डाट काम के संपादक हैं.

इसे भी पढ़ें….

Yashwant Singh Jail

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...