Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

‘स्टार इंडिया न्यूज’ की चर्चा : क्या ‘स्‍टार’ और ‘इंडिया न्‍यूज’ के बीच समझौता हो गया?

इंडिया न्‍यूज में एक बड़ी कानाफूसी चल रही है. कहा जा रहा है कि इस चैनल से बड़े नाम ही नहीं जुड़े हैं बल्कि अब यह चैनल भी सचमुच बड़ा होने जा रहा है. नाम के साथ भी और ब्रांड के साथ भी. दीपक चौरसिया के आने के बाद से ही जिस बात के कयास लगाए जा रहे थे, वो सही साबित होने लगा है. मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक के स्‍टार समूह इंडिया न्‍यूज से टाइअप कर लिया है. हालांकि अभी कोई अधिका‍री इस बात को अभी आधिकारिक रूप से स्‍वीकार नहीं कर रहा है, पर तय माना जा रहा है कि स्‍टार ने इंडिया न्‍यूज के साथ समझौता कर लिया है.

इंडिया न्‍यूज में एक बड़ी कानाफूसी चल रही है. कहा जा रहा है कि इस चैनल से बड़े नाम ही नहीं जुड़े हैं बल्कि अब यह चैनल भी सचमुच बड़ा होने जा रहा है. नाम के साथ भी और ब्रांड के साथ भी. दीपक चौरसिया के आने के बाद से ही जिस बात के कयास लगाए जा रहे थे, वो सही साबित होने लगा है. मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक के स्‍टार समूह इंडिया न्‍यूज से टाइअप कर लिया है. हालांकि अभी कोई अधिका‍री इस बात को अभी आधिकारिक रूप से स्‍वीकार नहीं कर रहा है, पर तय माना जा रहा है कि स्‍टार ने इंडिया न्‍यूज के साथ समझौता कर लिया है.

भड़ास ने भी इस बात की सूचना बहुत पहले दी थी कि स्‍टार समूह इंडिया न्‍यूज से समझौता कर सकता है. स्‍टार ने जब आनंद बाजार पत्रिका समूह के एमसीएमएस से खुद को अलग किया था, तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो इतनी जल्‍दी अपने ब्रांड को खतम नहीं होने देगा. संभावनाएं बहुत पहले ही जताई जा रही थीं, पर दीपक चौरसिया ने एबीपी न्‍यूज छोड़कर इंडिया न्‍यूज ज्‍वाइन किया तो इस बात को और अधिक बल मिलने लगा था. इस डील में दीपक चौरसिया की भी महत्‍वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है, क्‍योंकि दीपक स्‍टार न्‍यूज के साथ लंबे समय तक रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि इस डील के लिए कंपनी के एमडी कार्तिकेय शर्मा भी लंदन जाकर स्‍टार समूह से बात की थी. उसी प्रस्तावित लोगोदौरान कई मुद्दों पर समझौता हो गया था. वैसे दीपक के बाद राणा यशवंत, मनीष अवस्‍थी, आंचल आनंद समेत जब कई जमे जमाए चैनल से इंडिया न्‍यूज ज्‍वाइन किया तो उसी दौरान यह तय माना जा रहा था कि ये अनुभवी पत्रकार कोई छोटा गेम नहीं खेलेंगे. इसके बाद जब कई वरिष्‍ठ पत्रकार बड़े चैनलों को छोड़कर कभी अछूत माने जाने वाले इंडिया न्‍यूज की तरफ जाने लगे तब लगने लगा कि कुछ अलग होने जा रहा है. अब स्‍टार के जुड़ने की बात सामने आने के साथ यह तक हो गया है कि इन लोगों ने अपने करियर को लेकर कोई रिस्‍क नहीं लिया है.  

स्‍टार के इंडिया न्‍यूज के जुड़ने के साथ ही तय हो गया कि अब यह चैनल बड़े और जमे जमाए चैनलों के लिए हर स्‍तर पर खतरा बनने जा रहा है. आर्थिक रूप से सक्षम चैनल अब पत्रकारिता और ब्रांड नामों के लिहाज से भी अन्‍य चैनलों के टक्‍कर में खड़ा हो गया है. अभी नेशनल चैनल लांच नहीं हुआ है इसके बावजूद इसे गंभीर चैनलों की श्रेणी में माना जाने लगा है. दोनों समूह के संयुक्‍त चैनल का नाम 'स्‍टार इंडिया न्‍यूज' कर दिया गया है. इसका लोगो भी तैयार कर लिया गया है, परन्‍तु अभी इसे सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है. संभावना है कि लांचिंग के दिन ही यह धमाका किया जाएगा.

हालांकि इस बारे में इंडिया न्‍यूज का कोई भी अधिकारी ऑफिसियली या अनऑफिसियली कुछ बोलने को तैयार नहीं है. साथ ही स्‍टार के साथ समझौते की बात से इनकार भी किया जा रहा है, परन्‍तु जिस तरीके से तैयारियां चल रही हैं उससे स्‍टार से समझौते की कयासों को बल मिल रहा है. (कानाफूसी)

संबंधित खबर –

इंडिया न्‍यूज से टाई अप करेगा रुपर्ट मर्डोक का स्‍टार इंडिया!

http://bhadas4media.com/edhar-udhar/7228-2012-12-11-17-32-22.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...