Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

स्टिंग में फंसे शलभ श्रीवास्‍तव इंडिया टीवी पर करेंगे मुकदमा

आईपीएल में मैच फिक्सिंग का स्टिंग करने वाले इंडिया टीवी पर शलभ श्रीवास्‍तव मुकदमा करेंगे। इंडिया टीवी ने ही एक स्टिंग आपरेशन के जरिए आईपीएल में खिलाडि़यों, आयोजकों, मालिकों और भारतीय क्रिकेट के जाने माने लोगों के बीच संदिग्ध सौदों का भंडाफोड़ किया है। इस स्टिंग में पांच खिलाडि़यों शलभ श्रीवास्‍तव, अमित यादव, टीपी सुधींद्र, मोहनिश मिश्रा एवं बाली के नाम शामिल हैं।

आईपीएल में मैच फिक्सिंग का स्टिंग करने वाले इंडिया टीवी पर शलभ श्रीवास्‍तव मुकदमा करेंगे। इंडिया टीवी ने ही एक स्टिंग आपरेशन के जरिए आईपीएल में खिलाडि़यों, आयोजकों, मालिकों और भारतीय क्रिकेट के जाने माने लोगों के बीच संदिग्ध सौदों का भंडाफोड़ किया है। इस स्टिंग में पांच खिलाडि़यों शलभ श्रीवास्‍तव, अमित यादव, टीपी सुधींद्र, मोहनिश मिश्रा एवं बाली के नाम शामिल हैं।

इंडिया टीवी ने अपने स्टिंग आपरेशन में खुलासा किया है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मौजूद ही नहीं है बल्कि प्रथम श्रेणी मैचों को भी फिक्स किया जाता है और महिलाएं मैच फिक्सिंग में अहम भूमिका निभाती हैं। स्टिंग आपरेशन में दिखाए गए पंजाब के खिलाड़ी शलभ ने कोई गलत काम करने से साफ इनकार करते हुए कहा कि वह चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। शलभ ने कहा कि यदि वे सारे वीडियो क्लिप दिखा रहे हैं तो वह क्यों नहीं दिखा रहे कि मैंने उनसे 10 लाख रुपये मांगे। जो भी वह दिखा रहे हैं, वह मेरी आवाज नहीं है। किसी की छवि खराब करना काफी आसान है।

शलभ ने कहा कि मैं इंडिया टीवी के खिलाफ मुकदमा दायर करूंगा। मैं उनसे सात या आठ बार मिला हूं और उन्होंने खुद को खेल प्रबंधन से जुड़ा हुआ बताया। उन्होंने मुझसे कहा कि वे किसी दूसरी टीम के साथ मेरा करार करवा सकते हैं जहां मुझे बेहतर पैसा मिलेगा। स्टिंग ऑपरेशन के जरिए दावा किया गया है कि शलभ ने नो बाल फेंकने के एवज में दस लाख रुपये की मांग की। शलभ इस तरह के आरोप से पूरी तरह इनकार करते हैं। उनका कहना है कि चैनल जिस टेलीफोनिक वार्ता का दावा कर रहा है वह बिल्‍कुल फर्जी है। उन्‍होंने कहा कि इस सीजन में मैं आईपीएल में नहीं हूं, लेकिन पुराने मैचों के क्लिप देखिए मैंने कभी नो बाल नहीं फेंकी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...